लाइफस्टाइल

राशिफल 20 मार्च: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

20 मार्च 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

राशिफल 20 मार्च: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

20 मार्च 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.कोई भी फैसला सोच समझकर लें.  वाणी पर संयम रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल

मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- गुलाबी

कर्क- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- पर्पल

सिंह- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- बैगनी

कन्या- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- हरा

तुला- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना  करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नीला

वृश्चिक- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- ग्रे

धनु- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- सफेद

मकर- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के  साथ वाद-विवाद हो सकता है.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- हरा

कुंभ- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

मीन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी.

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- नारंगी

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).