राशिफल 1 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
1 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार चली गई है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 की चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हुई है.
1 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1200 के पार चली गई है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 की चपेट में आने से 43 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संकट के बीच देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि घरों में ही रहें. बेवजह घरों से बाहर न निकले.
1. मेष-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.
2. वृषभ-आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.
3. मिथुन-आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.
4. कर्क- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.
5. सिंह- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा. बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी. आज के दिन माता-पिता की कोई भी बात न टालें.
6. कन्या- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. परिवार के साथ समय बिताएंगे.
7. तुला- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.
8. वृश्चिक-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.
9. धनु- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
10. मकर- आज इनकम बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. परिवार से मनमुटाव हो सकता है. किसी ने ना उलझें.
11. कुंभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
12. मीन- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

