लाइफस्टाइल

राशिफल 19 जनवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

19 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा.

राशिफल 19 जनवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

19 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ रंग -लाल

वृषभ- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ रंग - पीला

मिथुन- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ रंग - बैगनी

कर्क- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ रंग - भगवा

सिंह- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ रंग - नारंगी

कन्या- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ रंग - ग्रे

तुला-आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ रंग - सफेद

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ रंग - पीला

धनु- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ रंग -हरा

मकर- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ रंग -गुलाबी

कुंभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ रंग - क्रीम

मीन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ रंग - ग्रे

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).