राशिफल 17 जनवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
17 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.
17 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-
मेष- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ अंक - 8
शुभ रंग -आसमानी
वृषभ- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें.
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग -नीला
मिथुन-फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हरा
कर्क- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - पीला
सिंह- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे. गाड़ी संभलकर चलाएं.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
शुभ अंक -8
शुभ रंग - सफेद
कन्या- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ अंक - 4
शुभ रंग -नारंगी
तुला- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे. पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें.
शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - गुलाबी
वृश्चिक- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.
शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
शुभ अंक -9
शुभ रंग - भगवा
धनु- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - पर्पल
मकर- सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वाणी पर संयम रखें. धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ अंक -3
शुभ रंग - बैगनी
कुंभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ अंक - 3
शुभ रंग -ग्रे
मीन- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. वाणी पर संयम रखें.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पर्पल
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

