लाइफस्टाइल

राशिफल 16 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

16 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. वृषभ- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

राशिफल 16 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

16 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-

मेष- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ रंग -बैगनी

वृषभ- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.वाणी पर संयम रखें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ रंग - क्रीम

मिथुन- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ रंग - पर्पल

कर्क-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ रंग - सफेद

सिंह- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ रंग - आसमानी

कन्या- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.परिवार का सहयोग मिलेगा.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ रंग - नीला

तुला- क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ रंग - पीला

वृश्चिक- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.पत्नी से झगड़ा हो सकता है. इसलिए बात सोच समझकर करें.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ रंग -गुलाबी

धनु- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ रंग - सफेद

मकर- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ रंग - हरा

कुंभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.गाड़ी संभलकर चलाएं.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ रंग -भगवा

मीन-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ रंग -नीला

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).