लाइफस्टाइल

राशिफल 13 जनवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

13 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. मिथुन- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.

राशिफल 13 जनवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

13 जनवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ अंक -3

शुभ रंग - सफेद

वृषभ-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - क्रीम

मिथुन- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - हरा

कर्क- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - बैगनी

सिंह- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - क्रीम

कन्या- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग -पीला

तुला- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ अंक -1

शुभ रंग - हरा

वृश्चिक- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - सफेद

धनु- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - ग्रे

मकर- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ अंक -6

शुभ रंग - भगवा

कुंभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - नीला

मीन- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - गुलाबी

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).