लाइफस्टाइल

राशिफल 13 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

13 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. कोरोना वायरस महामारी ने भारत में कोहराम जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामलो में तेजी से इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 8 हजार के पार चली गई है. आप घरों में रहें और अपना ध्यान रखे. लॉकडाउन का सही से पालन करें.

राशिफल 13 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

13 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफलकोरोना वायरस महामारी ने भारत में कोहराम जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामलो में तेजी से इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 8 हजार के पार चली गई है. आप घरों में रहें और अपना ध्यान रखे. लॉकडाउन का सही से पालन करें।

1.मेष- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. जॉब के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा.

2. वृषभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें और अपने बच्चों का ख्याल रखें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

3. मिथुन- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है, गाड़ी संभलकर चलाएं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

4. कर्क-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्रा करेंगे, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी.

5. सिंह- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. आपके काम की तारीफ होगी लेकिन विवादों से दूर रहें.

6.कन्या- आज क्रिएटिव कार्य करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. माता-पिता का अच्छे से ध्यान रखें.

7. तुला- आज इनकम बढ़ेगी, परिवार में विवाद हो सकता है. सेहत अच्छी रहेगी और पूरा दिन सुखमय रहेगा. किसी ने ना उलझें.

8. वृश्चिक- आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें. वाणी पर संयम रखें.

9. धनु- आज के दिन आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मन शांत रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक ना हों.

10. मकर- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा, हो सके तो यात्रा टाल दें.गाड़ी आज के दिन संभलकर चलाएं.

11. कुंभ-आज आप मीठी वाणी से सभी का दिल जीतेंगे, सभी कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा, सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में खुशहाली रहेगी.जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें.

12. मीन- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. मायके से अच्छी खबर आज आपको मिलेगी, खराब सेहत में सुधार होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).