लाइफस्टाइल

राशिफल 12 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 12 मई 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल.मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.

राशिफल 12 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 12 मई 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-

मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

मिथुन-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

कर्क- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

सिंह-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

कन्या-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

तुला- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

वृश्चिक-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

धनु- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

मकर- धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

कुंभ-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

मीन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).