लाइफस्टाइल

राशिफल 12 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

12 अप्रैल 2020 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-कोविड-19 का कहर भारत में जारी है. कोरोना से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या साढ़े सात हजार के पार चली गई है. देश में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए आप इसका सही से पालन करें. बेवजह घर से न निकलें और अपना ध्यान रखें.

राशिफल 12 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

12 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-कोविड-19 का कहर भारत में जारी है. कोरोना से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या साढ़े सात हजार के पार चली गई है. देश में लॉकडाउन चल रहा है. इसलिए आप इसका सही से पालन करें. बेवजह घर से न निकलें और अपना ध्यान रखें.

मेष- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ अंक -2

शुभ रंग - पीला

वृषभ- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - हरा

मिथुन- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.

शुभ अंक -6

शुभ रंग - हरा

कर्क- आज के दिन आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - सफेद

सिंह- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.किसी से बिना वजह ना उलझें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग -आसमानी

कन्या- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ अंक -3

शुभ रंग - बैगनी

तुला- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार को समय दें. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - हरा

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.वाणी पर संयम रखें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - नीला

धनु- आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - नारंगी

मकर- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे.

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - पीला

कुंभ- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - सफेद

मीन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का सहयोग मिलेगा. आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - पर्पल

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).