राशिफल 11 दिसंबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
11 दिसंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
11 दिसंबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज के दिन आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें.
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.
वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
शुभ दान - चीनी का दान करें.
मिथुन- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
शुभ दान - रक्तदान करें.
कर्क- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.
सिंह- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.
कन्या- आज के दिन आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.सोच समझकर फैसला लें. शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करे.
शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.
तुला- आज के दिन आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ दान - इत्र का दान करें.
वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.वाणी पर संयम रखें.
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.
धनु- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. किसी से ना उलझे.
शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.
शुभ दान - चावल का दान करें.
मकर- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा.
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.
कुंभ- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.किसी से बिना वजह ना उलझें.
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें
शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.
मीन- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ दान - सरसों के तेल का दान करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

