राशिफल 11 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
11 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. भारत में कोरोना महामारी ने कहर बरपाया है. भारत में COVID-19 की चपेट में आने से 206 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 6,761 चली गई है. इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि लॉकडाउन का पालन करें
11 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. भारत में कोरोना महामारी ने कहर बरपाया है. भारत में कोविड-19 की चपेट में आने से 206 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 6,761 चली गई है. इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि लॉकडाउन का पालन करें.
मेष- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
वृषभ- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. अपने परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है.
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
मिथुन- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
कर्क- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 7
सिंह- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ रंग- भगवा
शुभ अंक- 1
कन्या- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
तुला- आज आपका हर काम बनेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9
वृश्चिक-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. बिना वजह किसी से न उलझें.
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
धनु- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत का ध्यान रखें. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ रंग- बैगनी
शुभ अंक- 2
मकर- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 8
कुंभ- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 5
मीन- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

