Zomato ने साफ-सफाई नहीं रखने वाले 5,000 रेस्टोरेंट को अपने प्लेटफार्म से हटाया
ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर फरवरी में 5,000 रेस्तरां को अपनी सूची से हटा दिया. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो (Zomato) ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के मानकों पर खरा नहीं उतरने पर फरवरी में 5,000 रेस्तरां को अपनी सूची से हटा दिया. कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
जोमैटो ने बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के साथ मिलकर देश के तकरीबन 150 शहरों में उसके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध रेस्तरां का ऑडिट कर रही है.
कंपनी के मुताबिक, "उसने साफ-सफाई के लिए एफएसएसएआई द्वारा तय मानकों का पालन नहीं करने पर 5,000 से अधिक रेस्तरां को अपने प्लेटफॉर्म से बाहर कर दिया है."
जोमेटो के सीईओ (फूड डिलिवरी बिजनेस) मोहित गुप्ता ने कहा, "हम हर दिन अपने प्लेटफॉर्म पर 400 रेस्तरां जोड़ रहे हैं. ऐसे में अहम है कि रेस्तरां हमारे नियमों और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन करें."
संबंधित खबरें
जोमैटो के फाउंडर Deepinder Goyal की पूर्व कर्मचारियों से अपील, 'मेरा नंबर ढूंढो, व्हाट्सऐप करो', Zomato में लौटने का आह्वान के बाद उन्हें मिले 8,000 ईमेल
VIDEO: हैदराबाद में Pizza Hut आउटलेट पर Zomato डिलीवरी पार्टनर से मारपीट, खराब कस्टमर रेटिंग को लेकर हुआ विवाद
Non-Veg Food Ban: अयोध्या राम मंदिर के 15 किमी दायरे में नॉन-वेज की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक; जोमैटो-स्विगी भी दायरे में शामिल
VIDEO: Zomato के CEO दीपिंदर गोयल का बड़ा खुलासा, अधिग्रहण के बाद ब्लिंकइट के सीईओ अल्बिंदर ढिंडसा से दो बार मांगा गया था इस्तीफा; जानें मुख्य वजह
\