देश

YouTuber Mani Meraj Arrested: रेप, गर्भपात और धर्म परिवर्तन... क्या है यूट्यूबर मनी मिराज की गिरफ्तारी का सच? एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज को गाजियाबाद पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर रेप करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल, कोर्ट ने मनी मिराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

YouTuber Mani Meraj Arrested: रेप, गर्भपात और धर्म परिवर्तन... क्या है यूट्यूबर मनी मिराज की गिरफ्तारी का सच? एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
यूट्यूबर मनी मिराज गिरफ्तार, रेप और धर्म परिवर्तन का संगीन आरोप (Photo : X)

YouTuber Mani Meraj Arrested: जाने-माने यूट्यूबर और एक्टर मनी मिराज को गाजियाबाद पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक लड़की ने रेप, जबरन गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने जैसे कई संगीन आरोप लगाए हैं. गिरफ्तारी के बाद मनी मिराज को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पटना से कैसे हुई गिरफ्तारी?

गाजियाबाद की खोड़ा थाना पुलिस ने 4 अक्टूबर को मनी मिराज को पटना के अनीसाबाद में उनके एक दोस्त के फ्लैट से गिरफ्तार किया. पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए वहां पहुंची थी. मनी मिराज की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही थाने के बाहर उनके सैकड़ों फैंस की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी. भीड़ से बचाकर पुलिस उन्हें कोर्ट ले गई और ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद ले आई.

क्या हैं यूट्यूबर पर लगे आरोप?

मनी मिराज के साथ काम करने वाली एक लड़की ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक, लगभग दो साल पहले मनी मिराज ने अपनी पहचान छिपाकर उनसे दोस्ती की थी.

लड़की का आरोप है कि:

  • मनी मिराज ने नशीला पदार्थ पिलाकर गाजियाबाद के एक होटल में उनके साथ रेप किया.
  • जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी कर ली, लेकिन बाद में धर्म बदलकर मुस्लिम बनने और गोमांस खाने के लिए मजबूर करने लगा.
  • पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मनी मिराज पहले से शादीशुदा था और उसने यह बात छिपाई थी.

फिलहाल, मनी मिराज को जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है. एसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया है कि जल्द ही आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2025 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).