देश

क्रिकेट खेलते समय विवाद को लेकर युवक की पीट पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवक की पहचान मोनू शर्मा के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी.

क्रिकेट खेलते समय विवाद को लेकर युवक की पीट पीटकर हत्या
हत्या/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

मुजफ्फरनगर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए एक विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवक की पहचान मोनू शर्मा के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 20 वर्ष थी.

उसे बृहस्पतिवार को घटना के बाद एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि अंकुर, करण शर्मा, मयंकपाल और नमन बरार ने न्यू मंडी पुलिस थाने के तहत आने वाले अंकित विहार इलाके में मोनू की कथित तौर पर पिटाई की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).