News

Chhatrapati Sambhaji Nagar Kidnapping: पैसे नहीं लौटाने पर युवक को किया किडनैप, छत्रपती संभाजीनगर की घटना सीसीटीवी में कैद (Watch Video)

छत्रपति संभाजीनगर में पैसों के विवाद को लेकर एक को किडनैप किया गया.पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल का लोकेशन निकालकर आरोपियों की तलाश की और पीड़ित को मुक्त कराया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Chhatrapati Sambhaji Nagar Kidnapping: पैसे नहीं लौटाने पर युवक को किया किडनैप, छत्रपती संभाजीनगर की घटना सीसीटीवी में कैद (Watch Video)
Credit-(X ,@imvivekgupta)

 Chhatrapati Sambhaji Nagar Kidnapping: छत्रपति संभाजीनगर में पैसों के विवाद को लेकर एक को किडनैप किया गया.पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल का लोकेशन निकालकर आरोपियों की तलाश की और पीड़ित को मुक्त कराया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. घटना छत्रपति संभाजी नगर के सीटी चौक इलाके में हुई.

इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है. यहां एक सराफा दुकान में काम करने वाले युवक को किडनैप कर लिया गया. इस किडनैप की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया. इस घटना के बाद से एक बार फिर शहर के लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है. ये भी पढ़े:Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर व्यक्ति की पिटाई

छत्रपति संभाजीनगर में खुलेआम युवक को किया किडनैप

मोबाइल फोन गिरा और आरोपियों का लगा पता

शहर के सीटी चौक इलाके में हुए इस सनसनीखेज किडनैपिंग की जानकारी नगर पुलिस को मिली. जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक नीचे गिरा हुआ मोबाइल फ़ोन मिला. ये मोबाइल फ़ोन किडनैपिंग करने आएं आरोपियों में से एक का होगा, इसका पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने फ़ोन से संपर्क किया तो सीधा उसका लोकेशन मिल गया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किडनैप हुए पीड़ित को मुक्त कराया.

क्या है मामला ?

छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तहसील के दावरवाड़ी में एक युवक को सोने के गहने खरीदने थे. इसके लिए उसने सराफा दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति को लगभग 8 लाख रुपये का भुगतान किया. कई दिन बीत गए, लेकिन उस शख्स ने युवक को गहने नहीं दिए. जिसके कारण गुस्साएं शख्स ने उसको लगातार फ़ोन किए. लेकिन युवक किसी भी तरह का प्रतिसाद नहीं दे रहा था. ये शख्स नाही गहने दे रहा था और नाही लिए गए पैसे लौटा रहा था. इस शख्स ने सराफा कर्मचारी से लगातार 6 महीने तक संपर्क किया, लेकिन सामनेवाले ने किसी भी तरह का कोई प्रतिसाद नहीं दिया. जिसके कारण गुस्साएं शख्स ने ये कदम उठाया.

शख्स ने सराफा दूकान में काम करनेवाले व्यक्ति से पैसे वापस लेने के लिए उसको किडनैप करने का प्लान बनाया. वह कुछ साथियों की मदद से शहर के सिटी चौक पहुंचा. परिसर के मीना फंक्शन के हॉल के पीछे की गली में इसने अपने साथियों के साथ मिलकर इसको किडनैप किया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में देख सकते है की चार से पांच लोग एक शख्स को जबरन कार में पकड़कर खींच रहे है और कुछ ही देर में वे इसे लेकर कार में फरार हो जाते है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @imvivekgupta नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).