Year Ender 2022: भारत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा साल 2022, G20 की अध्यक्षता से लेकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक जानें ये साल में क्या रहा खास
साल 2022 खेल के क्षेत्र में भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा. बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
तमाम यादों के साथ साल 2022 जा रहा है. नया वर्ष 2023, नई उम्मीद और नई आशाओं के साथ शुरू होगा. लेकिन अगर साल 2022 के पन्नों को पलट कर देखेंगे, तो इस साल में हमनें कई उपलब्धियां हासिल की हैं. आइए जानते हैं भारत की उन 10 बड़ी उपलब्धियों के बारे में, जिसने देश का न सिर्फ मान बढ़ाया बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अलग पहचान दी है.
G20 की अध्यक्षता
भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता कर रहा है. भारत में G20 से संबंधित बैठकों की शुरूआत हो चुकी है. सदस्य देश के प्रतिनिधि भारत के नेतृत्व में न सिर्फ अपने समस्याओं के निवारण पर चर्चा करेंगे बल्कि भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और तमाम गतिविधियों से परिचित होंगे. वैश्विक मुद्दों जिनमें पर चर्चा के लिए G20 के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भारत का दौरा करेंगे। यह पहली बार है कि G20 की बैठक भारत में हो रही है और 200 से अधिक बैठकें करीब 50 से ज्यादा शहरों में होनी है. ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
5G की शुरुआत
साल 2022 भारत में टेलीकॉम सेक्टर के लिए शानदार रहा. जहां एक ओर पीएम मोदी ने देश में 5G सर्विस की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर 8वीं स्पेक्ट्रम नीलामी से अब तक का सबसे अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। देशभर के 50 शहरों में अब तक 5G सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने अक्टूबर से सेवाएं शुरू कर दी हैं. 5जी सेवा ग्राहकों को 4जी की तुलना में 10 गुना तेज इंटरनेट सेवा प्रदान करने में सक्षम है. 5जी आने वाले समय में भारत की प्रतिष्ठा, प्रोफाइल और शक्ति को वैश्विक स्तर पर इतना बढ़ाएगी, जितना पहले कभी नहीं बढ़ी. आज की तेजी से बदलती दुनिया में एक पुनरुत्थान शील भारत को शीर्ष पर लाने के लिए 5जी जैसी सर्विस की ही जरूरत थी. भारत पर 5जी का कुल मिलाकर आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.
Year Ender की और ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अमृत काल की ओर भारत
15 अगस्त को पीएम मोदी ने कहा था कि चूंकि भारत आजादी के 75 साल मना रहा है, इसलिए अगले 25 साल (अमृत काल) के लिए नए सिरे से फोकस और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. इसके लिए पांच संकल्पों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इन पांच संकल्पों में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य, गुलामी की मानसिकता का पूरी तरह से त्याग, अपनी विरासत पर गर्व, राष्ट्र की एकता बढ़ाने का पुरजोर प्रयास और हर नागरिक का कर्तव्य का दायित्व वाला विकसित भारत शामिल है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवाओं से अपने जीवन के अगले 25 साल राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित करने का आग्रह किया था. ट्रेड वॉर, तेजी से बिगड़ते जलवायु और ऊर्जा संकट, कोविड-19 महामारी और यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच दुनिया जिस भारतीय लोकतंत्र की ओर देख रही है, युवा उद्यमियों के लिए अमृत काल में इससे बड़ा महत्वपूर्ण कुछ और नहीं हो सकता.
रिकॉर्ड निर्यात
पहली बार, भारत का व्यापारिक निर्यात एक वित्तीय वर्ष में 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गया. इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत की 'आत्मनिर्भर भारत' यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. अब तक का सबसे अधिक माल निर्यात लक्ष्य 31 मार्च की समय सीमा से नौ दिन पहले हासिल किया गया. अप्रैल-मार्च 2022 के दौरान निर्यात 37 प्रतिशत बढ़कर 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 2020-21 में 292 बिलियन अमेरिकी डॉलर था.
5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
दुनिया के तमाम बड़े निवेशक बैंक, संगठन और विशेषज्ञों का कहना है कि अगला दशक हिंदुस्तान का है। यही वजह है कि दुनिया आज भारत का लोहा मान रही है. भारत विश्व की Fastest Growing अर्थव्यवस्था में शामिल है. यही वजह है कि वैश्विक महामारी को मात देकर भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. खास बात यह है कि भारत ने यह है कि ब्रिटेन को पछाड़कर भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है. अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी रह गए हैं। पिछले 10 वर्षों में 11वें पायदान से यहां तक का सफर भारत ने तय किया है, इस लिहाज से यह बेहद शानदार और प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व करने वाला क्षण है.
18 नवंबर को पूरे देश ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास बनते देखा. इस दिन भारत ने अपने पहले ऐसे रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा, जिसे भारत के प्राइवेट सेक्टर ने डिजाइन और तैयार किया था. इस रॉकेट का नाम है - ‘विक्रम–एस।| श्रीहरिकोटा से स्वदेशी स्पेस स्टार्ट-अप के इस पहले रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी, हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इसके साथ ही भारत में अंतरिक्ष तकनीक के मामले में निजी रॉकेट कंपनियों के प्रवेश की शुरुवात हो गई है. भारत अब उन चंद देशों में शामिल हो गया है जहां निजी कंपनियां भी अपने बड़े रॉकेट लॉन्च करती हैं.
पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
आजादी के बाद पहली बार देश को आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं. खास बात ये भी है कि वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हैं, जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है. मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है.
वैश्विक पहलों में नमामि गंगे प्रोजेक्ट
भारत सरकार द्वारा 2014 में गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘नमामि गंगे’ परियोजना को दुनिया की 10 ऐसी प्रमुख पहलों में शामिल किया गया है, जिन्होंने प्राकृतिक दुनिया को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई है. सरकार की 2014 में शुरू ‘नमामि गंगे’ योजना गंगा और उसकी सहायक नदियों के मैदानी हिस्सों के पुनर्जीवन और संरक्षण, गंगा बेसिन के कुछ हिस्सों के वनीकरण और सतत कृषि को बढ़ावा देने की पहल है. संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अहम वन्यजीव प्रजातियों को पुनर्जीवित करना भी है.
वैक्सीनेशन 220 करोड़ से ज्यादा
भारत ने कोविड के संक्रमण पर लगाम लगाने के साथ ही रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. भारत ने 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है. भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसके साथ ही भारत में ही बनी विश्व की पहली नेजल कोविड वैक्सीन भी तैयार है, जिसे इमरजेंसी अप्रूवल भी मिल चुका है। यानि अब इंट्रानैसल वैक्सीन 'इनकोवैक' नाक से दी जाएगी.
लॉन बॉल्स और क्रिकेट में मेडल
साल 2022 खेल के क्षेत्र में भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा. बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खासतौर पर बेटियों ने अपना कमाल दिखाया. जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार में महिला क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया और इस में भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीता. महिलाओं की लॉन बॉल्स टीम ने भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया है. भारत की चार खिलाड़ियों वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 92 साल के इन खेलों के इतिहास में भारत को पहली बार मेडल दिलाया.
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट
18 नवंबर को पूरे देश ने स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास बनते देखा। इस दिन भारत ने अपने पहले ऐसे रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा, जिसे भारत के प्राइवेट सेक्टर ने डिजाइन और तैयार किया था। इस रॉकेट का नाम है - ‘विक्रम–एस।| श्रीहरिकोटा से स्वदेशी स्पेस स्टार्ट-अप के इस पहले रॉकेट ने जैसे ही ऐतिहासिक उड़ान भरी, हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इसके साथ ही भारत में अंतरिक्ष तकनीक के मामले में निजी रॉकेट कंपनियों के प्रवेश की शुरुवात हो गई है। भारत अब उन चंद देशों में शामिल हो गया है जहां निजी कंपनियां भी अपने बड़े रॉकेट लॉन्च करती हैं।
पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
आजादी के बाद पहली बार देश को आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं। खास बात ये भी है कि वह देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हैं, जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ है। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत में एक पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है
वैश्विक पहलों में नमामि गंगे प्रोजेक्ट
भारत सरकार द्वारा 2014 में गंगा नदी के प्रदूषण को कम करने और पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘नमामि गंगे’ परियोजना को दुनिया की 10 ऐसी प्रमुख पहलों में शामिल किया गया है, जिन्होंने प्राकृतिक दुनिया को बहाल करने में अहम भूमिका निभाई है। सरकार की 2014 में शुरू ‘नमामि गंगे’ योजना गंगा और उसकी सहायक नदियों के मैदानी हिस्सों के पुनर्जीवन और संरक्षण, गंगा बेसिन के कुछ हिस्सों के वनीकरण और सतत कृषि को बढ़ावा देने की पहल है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अहम वन्यजीव प्रजातियों को पुनर्जीवित करना भी है।
वैक्सीनेशन 220 करोड़ से ज्यादा
भारत ने कोविड के संक्रमण पर लगाम लगाने के साथ ही रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। भारत ने 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज का माइलस्टोन पार कर लिया है। भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसके साथ ही भारत में ही बनी विश्व की पहली नेजल कोविड वैक्सीन भी तैयार है, जिसे इमरजेंसी अप्रूवल भी मिल चुका है। यानि अब इंट्रानैसल वैक्सीन 'इनकोवैक' नाक से दी जाएगी।
लॉन बॉल्स और क्रिकेट में मेडल
साल 2022 खेल के क्षेत्र में भी भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खासतौर पर बेटियों ने अपना कमाल दिखाया। जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार में महिला क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया और इस में भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट में सिल्वर मेडल जीता। महिलाओं की लॉन बॉल्स टीम ने भारत को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया है। भारत की चार खिलाड़ियों वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 92 साल के इन खेलों के इतिहास में भारत को पहली बार मेडल दिलाया।
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

