वाराणसी, उत्तर प्रदेश: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) पिछले कुछ दिनों से अपनी कथा से ज्यादा उनके बयानों को लेकर वे चर्चा में है. पिछले दिनों महिलाओं (Women) पर दी गई आपत्तिजनक टिपण्णी (Offensive Remarks) का विरोध अभी भी थमा नहीं है. उनके बयान को लेकर वाराणसी ने महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन (Protests) किया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. इस दौरान उनके पुतले को थप्पड़ भी मारे गए. पिछले दिनों अनिरुद्धाचार्य ने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर टिपण्णी की थी. जिसके कारण महिलाओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान देख सकते है की सैकड़ों की तादाद में महिलाएं सड़कों पर उतरी हुई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @press98783 नाम के हैंडल से शेयर किया गया. ये भी पढ़े:Aniruddhacharya Controversy: मीडिया ने मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया, पूरी वीडियो देखें, तो मेरी बात स्पष्ट होगी; कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर बवाल
वाराणसी में महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ निकाला जुलूस
लड़कियां मुंह मारती हैं' वाले बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ गुस्सा थम नहीं रहा है
#varanasi #anirudhacharya #ViralVideo #Protest #UttarPradesh pic.twitter.com/MtrqfLoKdC
— DA NEWS PLUS (@press98783) September 10, 2025












QuickLY