दिल्ली में फिर महिला के टुकड़े- टुकड़े, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास पुलिस को मिला कटा शव
Photo Credits : Pixabay

देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. मंगलवार की रात को डबल मर्डर के बाद अब गीता कॉलोनी में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि महिला के शव के कई टुकड़े किए गए हैं.

Shraddha Murder Case

ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था.  18 मई को आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को कई टुकड़ों में महरौली इलाके में फेंक दिया था. श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है.