देश

पाकिस्तान की घिनौनी साजिश; अपने नागरिकों को बना रहा ढाल, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने किया बड़ा खुलासा

व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर अपने सिविल एयरलाइनों को उड़ान भरने दी, जबकि उसे पूरी तरह पता था कि भारत की तरफ से कड़ी वायु रक्षा प्रतिक्रिया आएगी. उन्होंने कहा: "पाकिस्तान सिविल एयरलाइनों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा था.

पाकिस्तान की घिनौनी साजिश; अपने नागरिकों को बना रहा ढाल, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने किया बड़ा खुलासा
Vyomika Singh | ANI

नई दिल्ली: पाकिस्तान का नापाक और घिनौना चेहरा एक बार फिर भारत ने दुनिया के सामने रखा है. वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक गंभीर और चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 7 मई की रात 8:30 बजे, पाकिस्तान ने भारत पर बिना किसी उकसावे के ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस सैन्य हमले के बावजूद पाकिस्तान ने अपने देश का नागरिक हवाई क्षेत्र (Civil Airspace) बंद नहीं किया.

हथियारों से लैस ड्रोन से पाकिस्तान ने भारत पर किया हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया सेना ने कैसे दिया कड़ा जवाब.

नागरिक विमानों को बनाया गया ढाल

व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर अपने सिविल एयरलाइनों को उड़ान भरने दी, जबकि उसे पूरी तरह पता था कि भारत की तरफ से कड़ी वायु रक्षा प्रतिक्रिया आएगी. उन्होंने कहा: "पाकिस्तान सिविल एयरलाइनों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा था, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानों के लिए भी बेहद असुरक्षित स्थिति बन गई थी."

इस हमले के समय कराची से लाहौर के बीच कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स उड़ रही थीं, जबकि सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य तनाव चरम पर था.

हमले के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में उड़ रही थी फ्लाइट

भारत का जिम्मेदार और संयमित रवैया

इस खतरनाक स्थिति के बावजूद भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह संयम बरता. भारत ने तुरंत अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया, जिससे कोई भी नागरिक विमान सैन्य कार्रवाई की चपेट में न आए. व्योमिका सिंह ने कहा, "भारतीय वायुसेना ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया और अंतरराष्ट्रीय सिविल एयरलाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित की."

उन्होंने यह भी दिखाया कि एक फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप (Flight Radar 24) के स्क्रीनशॉट में यह स्पष्ट था कि भारतीय क्षेत्र पूरी तरह सिविल ट्रैफिक से खाली था, जबकि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र व्यस्त बना रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).