News

Rohtas Shocker: इंस्टाग्राम पर पत्नी का रील बनाना नहीं था पसंद, बेरहम पति ने उतारा मौत के घाट, बिहार के रोहतास जिले की घटना

बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर पत्नी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना पति को पसंद नहीं आया और उसने पत्नी की हत्या कर दी.

Rohtas Shocker: इंस्टाग्राम पर पत्नी का रील बनाना नहीं था पसंद, बेरहम पति ने उतारा मौत के घाट, बिहार के रोहतास जिले की घटना

रोहतास, बिहार: बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर पत्नी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना पति को पसंद  नहीं आया और उसने पत्नी की हत्या कर दी. महिला के परिजनों ने ये आरोप महिला के पति पर लगाया है.

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति फरार हो चूका है. मृतक महिला का नाम ममता देवी बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:आगरा: पत्नी ने चाउमीन खाने से किया इनकार, पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस के सामने किया सरेंडर

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. जानकारी के मुताबिक़ पत्नी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो रील पोस्ट कर दी थी. जिसके कारण महिला की हत्या उसके पति ने की. ऐसा आरोप मृतक महिला के पिता ने किया है. पिता का कहना है की,'उनकी बेटी इंस्टाग्राम पर वीडियो रील्स पोस्ट करती  थी, लेकिन उसके पति दीपू साह को बिल्कुल भी ये अच्छा नहीं लगता था. उसने बार-बार बेटी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन ममता ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो पोस्ट करना बंद नहीं किया. इस वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था.

पुलिस का बयान

इस मामले में पुलिस के मुताबिक रात को दोनों के बीच जमकर बहस हुई. इस बार दीपू ने गुस्से में ममता का मोबाइल फोन छीन कर फेंक दिया. इससे विवाद बढ़ गया. इसके बाद गुस्से में दीपू ने ममता का गला घोंट दिया और उसे मार डाला.हत्या के बाद दीपू ममता के शव को दाह संस्कार के लिए बक्सर ले गया. हालांकि इस घटना की जानकारी ममता के परिजनों को मिल गई. उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.बक्सर पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लिया गया और परिजन बिक्रमगंज थाने ले गए गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सासाराम-बिक्रमगंज रोड को जाम करने की भी कोशिश की.इस घटना के बाद से आरोपी पति दीपू साह फरार है. पुलिस उसकी गहनता से तलाश कर रही है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, रोहतास एसपी रोशन कुमार ने ये जानकारी दी.

साल 2014 में हुई थी दोनों की शादी

ममता देवी दो बच्चों की मां थी. उनकी शादी 2014 में दीपू साह से हुई थी. शादी की शुरुआत में दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ममता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी, महिला के रील्स और पोस्ट के कारण दोनों के बीच लगातार बहस होती रहती थी.बाद में बहस बढ़ गई और महिला की हत्या कर दी गई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).