West Bengal Shocker: युवक का नाम राशन कार्ड में दत्ता की जगह प्रिंट हुआ ‘कुत्ता’, भौंककर जता रहा विरोध- देखें Video

West Bengal Shocker: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में श्रीकांत दत्ता का नाम राशन कार्ड में होना चाहिए थे लेकिन राशन विभाग की लापरवाही के चलते श्रीकांत दत्ता का नाम गलती से श्रीकांत 'कुत्ता' लिख दिया गया है. जिसकी वजह से वह काफी परेशान है और उसे अपने उस नाम को ठीक करवाने के लिए  कुत्ते की तरह भौंककर सरकारी अधिकारियों के सामने विरोध जता रहा हैं. इसके बाद भी उसकी बात सुनी नहीं जा रही है. कुत्ते की तरह भौंककर बीडियो के सामनेके सामने विरोध जताने का  श्रीकांत दत्ता का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है. बताना चाहेंगे कि  श्रीकांत दत्ता पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बांकुड़ा-2 प्रखंड के बिकना ग्राम पंचायत के केशियाकोले गांव का रहने वाला है.

Video: