Mamata Banerjee Suffers Injuries: खराब मौसम के कारण ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पीठ और घुटने में आई चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मौसम खराब होने के कारण उत्तरी बंगाल में उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान सीएम ममता को चोट भी लगी.

Mamata Banerjee | PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मौसम खराब होने के कारण उत्तरी बंगाल में उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान सीएम ममता को चोट भी लगी. चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जांच के लिए ममता बनर्जी को कोलकाता हवाईअड्डे से सीधे कोलकाता के SSKM अस्पताल ले जाया गया. खराब मौसम के कारण सीएम ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की हुई आपात लैंडिंग

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को उनके हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान चोट लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक झटके के दौरान ममता की पीठ और घुटने में चोट आई है. उनका हेलिकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था. इस बीच सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के तुरंत बाद आसमान में बादल छाने और भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण उसे अनिश्चित परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए सही जगह ढूंढने के लिए संघर्ष करना पड़ा.

गनीमत यह रही कि उसी समय पायलट को सशस्त्र बलों का एयरबेस नजर में आया. उन्होंने तुरंत एयरबेस अधिकारियों से संपर्क किया और वहां हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड