Weather: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 22-24 अक्टूबर के दौरान एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित करने की संभावना है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं. उत्‍तराखंड में वर्षा जनित हादसों में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हैं. वहीं केरल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्‍खलन की घटनाओं में 42 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में 25 अक्‍टूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा. विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. 26 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून हो सकता है समाप्त: आईएमडी.

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 22-24 अक्टूबर के दौरान एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित करने की संभावना है. इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है.

यह 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों पर भी सक्रिय हो सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पंजाब में शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

आईएमडी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को, हिमाचल प्रदेश सहित इन सभी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट