Mumbai Me Aaj Barish Hogi Ya Nahi: महाराष्ट्र में मानसून अब धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ रहा है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 22 अगस्त को, खासकर कोंकण क्षेत्र और घाटमाथा इलाकों में अलर्ट जारी किया है. मुंबई (Mumbai Weather Update), ठाणे, पालघर और रायगढ़ जैसे जिलों में अगले कुछ घंटों तक बारिश हो सकती है. राजधानी मुंबई और उसके उपनगरों में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना (Kya Mumbai Me Aaj Barish Hogi) है. तापमान की बात करें तो आज मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है.
मौसम विभाग ने खासकर रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए येलो अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
पुणे और सतारा के घाट इलाकों में अलर्ट
पुणे (Pune Weather Update) और सतारा जिलों के ऊपरी इलाकों यानी घाटमाथा में आज बारिश तेज हो सकती है. इसी के चलते मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है. हालांकि, पुणे शहर में हल्की बारिश होगी और आसमान आंशिक रूप से बदला हुआ रहेगा. आज पुणे का तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.
नासिक और संभाजीनगर का हाल
नासिक जिले में भी आज मौसम बदलेगा. कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं, छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar Weather Update) में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
नागपुर में भी छाए रहेंगे काले बादल
विदर्भ की राजधानी नागपुर (Kya Nagpur Me Aaj Barish Hogi) में आज बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अगस्त को नागपुर में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.
अगले कुछ दिनों में राहत की उम्मीद
कोंकण (Konkan Weather Update) तट पर लगातार बारिश हो रही थी, लेकिन अब यहां मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. कुछ जिलों में अगले दो-तीन दिनों में आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है. यानी बारिश का दबाव थोड़ा कम होगा और लोगों को राहत मिल सकती है.
लोग क्या करें?
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अलर्ट वाले जिलों में लोग सतर्क रहें. बेवजह बाहर जाने से बचें और अगर बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट ज़रूर रखें. घाट क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि भूस्खलन (Landslide) और सड़कें बंद होने की संभावना है.













QuickLY