Holi 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में खेली फूलों की होली, जश्न का वीडियो वायरल
योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली (Photo: ANI)

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर में फूलों की होली खेली. यह होली उन्होंने नरसिंह भगवान की शोभायात्रा के दौरान खेली. उन्होंने कहा, "पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है. पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है."