PM Modi in Mumbai Metro: पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो में किया सफर, युवाओं के साथ की बातचीत, देखिए VIDEO

PM Modi in Mumbai Metro, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की 2 नई लाइनों के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर किया। सफर के दौरान उन्होंने युवाओं के साथ बातचीत की.

मुंबई में मेट्रो-7 और मेट्रो-2 ए कॉरिडोर (Mumbai Metro Phase-2) पर शुक्रवार से आम जनता मेट्रो की सवारी कर पाएगी. मेट्रो के 35 किमी. मार्ग पर सफर करने के लिए यात्रियों को करीब 60 रुपये खर्च करने होंगे. मेट्रो 7 के 16.5 किमी रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों को करीब 30 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं मेट्रो-2 ए के 18.6 किमी रूट का भी अधिकतम किराया 30 रुपये होगा. मेट्रो के इन दोनों कॉरिडोर को घाटकोपर से वर्सोवा के बीच चल रही मेट्रो-1 कॉरिडोर से भी कनेक्ट किया गया है.