बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया. इसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में बिहार के सीएम नीतीश कुमार चिल्लाते दिख रहे हैं. वह सवालों का जवाब देने की जगह झुझलाकर चिल्लाने लगे.
बता दें कि बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. मौत का बढ़ने की आशंका है.
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधानसभा में अपना आपा खो बैठे क्योंकि विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया। pic.twitter.com/JgI3XBQHMG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022










QuickLY