इलेक्ट्रिसिटी इंजिनियर की गांव वालों ने की पिटाई (Photo: Twitter)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीणों को बिजली विभाग के एक इंजीनियर की पिटाई करते देखा जा सकता है. घटना बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के कमतौल गांव की है. बिजली विभाग के इंजीनियर दिवाली के मौके पर बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे थे. ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उनकी पिटाई कर दी. घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
देखें वीडियो:
दीपावली के समय बिजली का कनेक्शन काटने पहुंचे थे बिजली विभाग के इंजीनियर, फिर क्या गांव वाले ने जमकर कर दी पिटायी।
10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,घटना दरभंगा जिले के कमतौल प्रखंड का।#Bihar #Darbhanga pic.twitter.com/JMov8KUXKH
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) October 22, 2022













QuickLY