Fresh Violence in Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, 5 जख्मी (Watch Video)

सा की ताजा घटनाओं में, मंगलवार को मणिपुर के कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के सीमावर्ती इलाकों में उनके अस्थायी शिविर पर हमले के बाद दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए

Manipur Violence (Photo Credits IANS)

Fresh Violence in Manipur: हिंसा की ताजा घटनाओं में, मंगलवार को मणिपुर के कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के सीमावर्ती इलाकों में उनके अस्थायी शिविर पर हमले के बाद दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सशस्त्र कैडरों ने कडांगबंद गांव के पास गांव के स्वयंसेवकों के शिविर पर हमला किया, जिसमें गांव के स्वयंसेवक एन. माइकल (33) और एम. खाबा (23) की मौत हो गई.

घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया. गांव के स्वयंसेवकों की हत्या से पहले दो प्रतिद्वंद्वी जातीय समूहों के सशस्त्र सदस्यों के बीच बंदूक से भीषण लड़ाई हुई. जब गांव के बाकी स्वयंसेवकों ने हमले का जवाब दिया, तो प्रतिद्वंद्वी कैडर पीछे हट गए. सूत्रों ने कहा कि एक घंटे बाद दोनों पक्ष कथित तौर पर फिर से एकजुट हो गए, मगर मंगलवार की रात फिर से भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़े: Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मोरेह शहर में कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, एक जवान की मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा:

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद कडांगबंद और पड़ोसी कौट्रुक गांवों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित क्षेत्रों में भाग गए. हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड