Mahaparinirvan Diwas 2023: डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस और अन्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि- VIDEO

Mahaparinirvan Diwas 2023: संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसम्बर यानी आज 67 वीं पुण्यतिथि है. उनके पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Maharashtra Governor Ramesh Bais) राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,अजित पवार और अन्य लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी.  डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारत के संविधान को तैयार करने के साथ ही महान समाज सुधारक और विद्वान थे, जिनका निधन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था, इसलिए हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर जाना जाता है.

Video: