Video: गंदगी देखकर लखनऊ की मेयर को आया गुस्सा, अधिकारी से कहा,'इसी नाली में तुम्हे डुबो दूंगी, रगड़ दूंगी,' सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शहर में सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने निकली लखनऊ शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल गंदगी देखकर गुस्सा हो गई. इस दौरान उन्होंने गुस्से में अधिकारियों से कहा की ,' इसी नाले में तुम्हे डूबो दूंगी , रगड़ दूंगी.
Video: शहर में सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने निकली लखनऊ शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल गंदगी देखकर गुस्सा हो गई. इस दौरान उन्होंने गुस्से में अधिकारी से कहा की ,' इसी नाले में तुम्हे डूबो दूंगी , रगड़ दूंगी. जानकारी के मुताबिक़ करीब 6 महीने से मनकामेश्वर मंदिर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने से नाराज महापौर सुषमा खर्कवाल काफी गुस्से में आ गई. इस दौरान निरीक्षण पर निकलीं महापौर से लोगों ने सफाई न होने की शिकायत की और महापौर ने खुद भी पाया कि नालियों की सफाई नहीं हो रही है. इसी बात को लेकर महापौर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. महापौर ने अधिकारी से ये भी कहा की ,' आप काम मत करो, रिजाइन कर दो. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @BheemSingh81 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Lucknow News: 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर गिराए जाने बाकी हैं; लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे बने अवैध मकानों को गिराने का अभियान जारी- VIDEO
गंदगी से नाराज लखनऊ की मेयर को आया गुस्सा
"इसी नाली में तुमको डूबोउंगी..."
लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर में खराब सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी#Lucknow #ViralNews #Trending #ViralVideo #SushmaKharakwal pic.twitter.com/VDaTcG2G4x
— 𝗕𝗛𝗘𝗘𝗠 𝗦𝗜𝗡𝗚𝗛 𝗝𝗢𝗨𝗥𝗡𝗔𝗟𝗜𝗦𝗧 (@BheemSingh81) August 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

