Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बनाए गए मकानों को तोड़ने का काम जारी है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर और गिराए जाने हैं. मंगलवार (18 जून) तक यह काम पूरा हो जाएगा. बता दें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की नदियों और पुराने तालाबों के किनारे अतिक्रमण को फौरन हटाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि लखनऊ में कुकरैल नदी के पुनरुद्धार की कार्रवाई हो रही है. अवैध बसावट को हटाकर उन्हें अन्यत्र पुनर्वासित कराया गया है. इसी प्रकार, अन्य जिलों में भी स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए.
लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे बने अवैध मकानों को गिराने का अभियान जारी
#WATCH उत्तर प्रदेश: लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा, "अभी तक हम 700 घर गिरा चुके हैं और करीब 500 घर और गिराए जाने हैं...मंगलवार तक यह काम पूरा हो जाएगा..." https://t.co/js18oKfLUo pic.twitter.com/HUFTdjxNaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2024













QuickLY