Jaswant Singh Son Car Accident: दिल्ली से जयपुर आते समय कार हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत, बेटा मानवेंद्र जख्मी- Video
Jaswant Singh's Daughter-in-law Killed (Photo Credits:@Neerajkunda)

Jaswant Singh Son Car Accident: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र की राजस्थान में कार का एक्सीडेंट हो गया है. जिस एक्सीडेंट में बहू चित्रा की जान चली गई है. वहीं बेटा गंभीर रूप से जख्मी है. फिलहाल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार दिल्ली से जयपुर आ रहे मानवेंद्र सिंह की (एसयूवी) कार नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा गई. जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार घायलों को अलवर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा है. सडक हादसे में जसवंत सिंह  का पोता भी जख्मी हुआ है.

Video: