Video: चर्चगेट से विरार जा रही एसी लोकल ट्रेन में टीटीई से बेटिकट यात्री ने की मारपीट, शर्ट भी फाड़ा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई के लोकल ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफ़र करते है, इनमें से सैकड़ो लोग बिना टिकट के सफ़र करते है. कई बार टीसी द्वारा पकड़ने पर ये चुपचाप जुर्माना भर देते है, लेकिन कई बार मारपीट भी हो जाती है. ऐसी ही एक घटना मुंबई के चर्चगेट से विरार जानेवाली एसी लोकल ट्रेन में सामने आई है.
Video: मुंबई के लोकल ट्रेन में रोजाना लाखों लोग सफ़र करते है, इनमें से सैकड़ो लोग बिना टिकट के सफ़र करते है. कई बार टीसी द्वारा पकड़ने पर ये चुपचाप जुर्माना भर देते है, लेकिन कई बार मारपीट भी हो जाती है. ऐसी ही एक घटना मुंबई के चर्चगेट से विरार जानेवाली एसी लोकल ट्रेन में सामने आई है.
चर्चगेट से विरार जा रही फ़ास्ट एसी लोकल ट्रेन में मुख्य टिकट निरीक्षक जसबीर सिंह यात्रियों की टिकट की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पाया की तीन यात्री बिना टिकट के फर्स्ट क्लास के डिब्बे में बिना टिकट सफ़र कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने इन लोगों से जुर्माना भरने के लिए कहा. इसी दौरान इनमें से एक यात्री अनिकेत भोसले टीटीई सिंह से बहस करने लगा और उनके साथ मारपीट की. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े :Mumbai Local Train Fight Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में दो नौजवानों के बीच मारपीट, चले घूंसे, वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
Shirt Tore, Hand Injured: Mumbai Local Train TC Assaulted by 3 Men without Ticket When Asked for Fine- #Watch.
More Details: https://t.co/LvLu4ZWvaQ#ViralVideo #Viral #ViralNews #Mumbai #MumbaiLocalTrain pic.twitter.com/XTHNHrS8nG
— TIMES NOW (@TimesNow) August 17, 2024
वीडियो में आप देख सकते है की एक बुजुर्ग टीटीई को इस युवक ने लोकल के गेट के पास दबोचा हुआ है, और दूसरा व्यक्ति भी इसका साथ दे रहा है. युवक की मारपीट में टीटीई सिंह को चोटें भी आई है और उनकी शर्ट भी फट गई है. इसके साथ ही दुसरे यात्रियों से वसूले गए 1,500 रुपये भी उनसे कही खो गए है. इस हाथापाई के बाद ट्रेन बोरीवली स्टेशन में रुक गई.
जानकारी के मुताबिक़ आरपीएफ कर्मियों ने युवक को नालासोपारा में उतारा और उसपर कार्रवाई करनी शुरू की, लेकिन युवक ने माफ़ी मांगी और कहा की एफआईआर होने पर उसकी नौकरी पर असर पड़ेगा और इसके उसने लिखित माफ़ीननामा दिया और टीटीई के खोएं हुए 1500 रुपये भी दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

