तेलंगाना: एक सुपरमार्केट में रेफ्रिजरेटर खोलने की कोशिश कर रही बच्ची को बिजली का झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. निज़ामाबाद जिले के नवीपेट मंडल में हुई चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चार साल की ऋषिता अपने पिता राजशेखर के साथ सुपरमार्केट गई थी. वह फ्रिज में आइसक्रीम ढूंढ रही थी. जैसे ही उसने रेफ्रिजरेटर का दरवाजा छुआ, उसे करंट लग गया.
हादसे से अनजान उसके पिता बगल के रेफ्रिजरेटर में आइसक्रीम की तलाश में लगे रहे. कुछ सेकंड के बाद उन्होंने देखा कि ऋषिता फ्रिज के दरवाजे पर हाथ रखकर लटकी हुई है. उन्होंने तुरंत बच्ची को उठाया और यहां अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दर्दनाक हादसा CCTV में कैद-
तेलंगाना: सुपरमार्केट में रेफ्रिजरेटर खोल रही बच्ची को बिजली का झटका, मौके पर ही मौत pic.twitter.com/yGi3rC4J8H
— Shubham Rai (@shubhamrai80) October 2, 2023













QuickLY