Varanasi Shocker: यूपी के वाराणसी में 8 साल की बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा हो गया है. बच्ची की हत्या पड़ोसी युवक इरशाद ने रेप में नाकाम होने पर की थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को दुष्कर्म के इरादे से अपने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद की है. इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ, जिसमें आरोपी बच्ची को अपने घर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था. सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने हत्यारे की पहचान की. इसके बाद उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के एक पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महिला एवं बाल हेल्पलाइन नंबर:
चाइल्डलाइन इंडिया – 1098; गुमशुदा बच्चे एवं महिलाएं – 1094; महिला हेल्पलाइन – 181; राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन – 112; हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन – 7827170170; पुलिस महिला एवं वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन – 1091/1291
8 साल की बच्ची की निर्मम हत्या का खुलासा
#वाराणसी : 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी इरशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और उसने दुष्कर्म की नीयत से बच्ची को अपने घर ले जाकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को घर में ले जाते हुए कैद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने… pic.twitter.com/TGqkj8AvOI
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 26, 2024













QuickLY