UP: भाईचारे का पाठ पढ़ा रहा कानपुर का यह मंदिर और मस्जिद, एक ही प्रवेश द्वार होने के बाद भी आज तक नहीं घटी कोई अप्रिय घटना
मंदिर और मस्जिद की है एक ही एंट्री (Photo Credits: ANI)

धर्म के नाम पर लड़ने वालों को उत्तर प्रदेश के इस मंदिर और मस्जिद के बारे में जरुर पढ़ना चाहिए.  कानपुर के टाटमिल चौक में एक हनुमान मंदिर और एक मस्जिद है जिनका प्रवेश द्वार एक है. मंदिर के पुजारी ने बताया, "दोनों समुदायों के सहयोग से आरती और अजान होती है. हम समग्रता में विश्वास करते हैं और हम सभी यहां शांति से रहते हैं, कभी किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई."

वहीं, मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले ओवैस ने बताया, "मंदिर और मस्जिद दोनों में एक आम प्रवेश द्वार है, हमें मंदिर को पार करना है और फिर मस्जिद में प्रवेश करना है. हम यहां 3-4 साल से आ रहे हैं. दोनों समुदायों के लोगों में यहां भाईचारे की भावना है."