उत्तर प्रदेश: शिक्षक की पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में एक निजी उर्दू जूनियर स्कूल के शिक्षक की कथित पिटाई से शुक्रवार को तीसरी कक्षा में पढ़ रहे छात्र की मौत हो गई.
बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में एक निजी उर्दू जूनियर स्कूल के शिक्षक की कथित पिटाई से शुक्रवार को तीसरी कक्षा में पढ़ रहे छात्र की मौत हो गई. यह जानकारी शनिवार को देर शाम एएसपी ने दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि सादीमदनपुर गांव के सहयोग आश्रम उर्दू जूनियर स्कूल में अरबाज (8) तीसरी कक्षा का छात्र था. किसी बात पर शिक्षक ने मंगलवार को उसे बुरी पीटा था, जिससे उसका एक पैर और कई पसलियां टूट गई थीं. अस्पताल में इलाज कराने के बाद शुक्रवार की दोपहर घर में उसकी मौत हो गई.
उन्होंने बताया कि बच्चे के चाचा सलमान की तहरीर पर आरोपी शिक्षक जयराज के खिलाफ शनिवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम का कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
PM Modi Gifts Big to Assam: असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, सिलचर में किया 24,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये
मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल
Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल
\