भारत-पाक मैच के बाद उत्तर प्रदेश में दलित व्यक्ति की जलकर मौत
गांववालों का दावा है कि उसकी हत्या की गई है और इसका संबंध रविवार देर रात भारत की जीत का जश्न मनाने को लेकर हुए विवाद से है. राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.
सोमवार को फूस की झोपड़ी में आग लगने से उसकी चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना रामपुर बेला गांव की है. मृतक विनय प्रकाश अनुसूचित जाति का था. रविवार को उसने भारत-पाक मैच देखने के बाद भारत की जीत का नाचकर जश्न भी मनाया था. इस बात पर समुदाय के लोगों के साथ उसकी थोड़ी बहस भी हुई थी. सोमवार की सुबह गांववालों ने देखा कि गांव के बाहरी इलाके में बने विनय की झोपड़ी जल चुकी थी. शव पूरी तरह से जल चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी.
गांववालों का दावा है कि उसकी हत्या की गई है और इसका संबंध रविवार देर रात भारत की जीत का जश्न मनाने को लेकर हुए विवाद से है. राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
PM Kisan 22nd Instalment: किसानों को तोहफा! 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी; जानें किसे मिलेंगे पैसे
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Rahul Gandhi Attends Tanu's Wedding: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा, सोनीपत में किसान की बेटी तनु की शादी में हुए शामिल; देखें VIDEO
\