देश

UP: नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में गैंगरेप, पीड़ित परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर उसे पास के एक जंगल में ले जाकर बारी बारी से रेप किया. नाबालिग द्वारा परिजनों को आप बीती बताने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया हैं.

UP: नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में गैंगरेप, पीड़ित परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, 3 गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Gangrape In UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर एक जंगल में ले जाकर बारी बारी से रेप किया. उनके चंगुल से आजाद होने के बाद घर पहुंचने पर नाबालिग द्वारा परिजनों को आप बीती बताने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया हैं, परिजनों का आरोप हैं कि पुलिस पहले मामले को दबाने की कोशिश में लगी थी. लेकिन उनके विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. वारदात थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव की है. तीन आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं.

पुलिस में दी तहरीर में पीड़ित परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी दिवाली के दिन रात में तब लापता हुई, जब वह घर के बाहर दीया जला रही थी. अगले दिन किशोरी लौटी तो उसने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे अगवा करके जंगल में ले गए. जहां उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने रात में उसे खोजने की कोशिश की. जब कही पर भी पता नही चला तो कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि गांव के युवक उसे बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे. तब परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दी. लेकिन पुलिस ने इस पर फौरन कोई कार्रवाई नहीं की. यह भी पढ़े: UP में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

परिजनों के अनुसार अगले दिन जब किशोरी गांव लौटी, उसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत बुलाकर समझौता कराने की भी कोशिश की. वे चाहते थे कि मामले में सुलह हो जाये. लेकिन वे सहमत नहीं हुए. परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस ने भी पंचायत के साथ मिलकर मामले को दबाने की कोशिश की. दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न कराने के लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर व मारपीट करने का भी आरोप लगाया है.

दरअसल पंचायत और पुलिस द्वारा मामले को टाले जाने के दौरान ही सोशल मीडिया पर परिजनों के बयान का वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने देर ना करते हुए तीनों आरोपी नरेश, धर्मवीर व आशीष के खिलाफ रेप का केस दर्ज उनके गिरफ्तार किया.  सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है. किशोरी की मेडिकल जांच कराने के साथ उसका बयान दर्ज किया जा रहा है. पुलिस जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).