देश

योगी आदित्यनाथ ने ली अपनी पहली सेल्फी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल- देखें PIC

अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आपने कई बार सेल्फी लेते हुए देखा होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शायद ही आपने कभी किसी स्मार्टफोन के साथ देखा हो. लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी ने भी सेल्फी पर हाथ आजमा ही लिया है.

योगी आदित्यनाथ ने ली अपनी पहली सेल्फी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल- देखें PIC
योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ: अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को आपने कई बार सेल्फी लेते हुए देखा होगा. लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शायद ही आपने कभी किसी स्मार्टफोन के साथ देखा हो. लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने भी सेल्फी पर हाथ आजमा ही लिया है. नमामि गंगे प्रोजेक्ट का जायजा लेने कानपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली सेल्फी खींची है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र 14 दिसंबर को गंगा काउंसिल की मीटिंग के लिए कानपुर आने वाले है. इसके मद्देनजर सभी तयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री कानपुर पहुंचे. और एक बंद पड़े नाले के सामने सेल्फी पॉइंट पर फोटों निकाली. पहली बार लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के मंत्री करेंगे उनका स्वागत

सेल्फी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह सेल्फी सूबे के सूचना विभाग ने जारी की है. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ज्ञात हो कि पीएम मोदी कानपुर में चार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर गंगा और नमामि गंगे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).