देश

UP: नमाज के लिए देर रात सड़क पर रोकी रोडवेज बस, यात्रियों के विरोध का भी नहीं पड़ा असर (Watch Video)

बरेली में यूपी रोडवेज की एक बस को देर रात इसलिए रोक दिया गया क्योंकि दो लोगों को नमाज अदा करनी थी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

UP: नमाज के लिए देर रात सड़क पर रोकी रोडवेज बस, यात्रियों के विरोध का भी नहीं पड़ा असर (Watch Video)
UP Roadways Bus | Photo: Wikimedia Commons

बरेली में यूपी रोडवेज की एक बस को देर रात इसलिए रोक दिया गया क्योंकि दो लोगों को नमाज अदा करनी थी. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. दरअसल बरेली में जनरथ बस के परिचालक ने शनिवार की देर रात सड़क पर नमाज के लिए बस रोक दी. इस तरह बस को रोके जाने से यात्री बेहद नाराज थे और उन्होंने खूब हंगामा भी किया.

वीडियो में कुछ यात्री देरी के बारे में शिकायत करते हुए और आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं. इस बीच कुछ मुस्लिम पुरुषों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की. पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि रोडवेज बस के चालक व परिचालक से बात कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).