देश

UP Shocker: PM मोदी-CM योगी की तारीफ करना शख्स को पड़ा भारी, बहस होने पर बोलेरो चालक ने दूल्हे के चाचा पर गाड़ी चढ़ाकर मार डाला- Video

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बरात से लौटते समय एक युवक को गाड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी का तारीफ़ करना भारी पड़ा है. दूल्हे के चाचा गाड़ी में दोनों नेताओं की तारीफ़ कर रहे थे. जो बात बोलारे के ड्राइवर को नागवार लगी. उसने उस आदमी को गाड़ी से उतार कर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.

UP Shocker: PM मोदी-CM योगी की तारीफ करना शख्स को पड़ा भारी, बहस होने पर बोलेरो चालक ने दूल्हे के चाचा पर गाड़ी चढ़ाकर मार डाला- Video
UP

Modi-Yogi Argument Turns Violent in UP: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बरात से लौटते समय एक युवक को गाड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी का तारीफ़ करना भारी पड़ा है. दूल्हे के चाचा गाड़ी में दोनों नेताओं की तारीफ़ कर रहे थे. जो बात बोलारे के ड्राइवर को नागवार लगी. बात बढ़ने पर ड्राइवर ने दूल्हे के चाचा को गाड़ी से घर से कुछ ही दूर पर गाड़ी से उतार दिया. गाड़ी से उतरने के बाद वे आगे कुछ दूर बढे ही थे कि बोलेरो ड्राइवर जिसका नाम अमजद बताया जा रहा है. वह तेज रफ़्तार अपनी बोलेरो से से दूल्हे के चाचा पर गाड़ी चढ़ा दिया. जिसे उनकी मौत हो गई.

वहीं वारदात के बाद मिर्जापुर के एसपी ने  मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले केस दर्ज करने के बाद आरोपी अमजद को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं घटना के बाद से दूल्हे के परिवार वालों के साथ ही अन्य लोग काफी गुस्से में हैं. लोगों की मांग है कि आरोपी अमजद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.  मृतक का नाम राजेश दुबे है. विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव के रहने वाले हैं.

Video:

Tweet:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).