UP: रामलीला में भगवान शिव का किरदार निभा रहे शख्स की मौत
मछलीशहर में रामलीला के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 12 अक्टूबर : मछलीशहर में रामलीला के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. राम प्रसाद उर्फ चब्बन पांडे पिछले छह वर्षों से भगवान शिव की भूमिका निभा रहे थे. प्रसाद की मृत्यु के बाद रामलीला रोक दी गई.
घटना सोमवार को बेलसिन गांव में हुई जब 'आरती' की जा रही थी, उसी वक्त राम प्रसाद को अटैक आया और उन्होंने छाती पकड़ी फिर गिर गए. उनको तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Congress President Election: अध्यक्ष पद के प्रचार के लिए आज गुजरात आएंगे शशि थरूर
ज्ञात हो कि इसी तरह की घटनाओं में क्रमश: हनुमान और रावण की भूमिका निभाने वाले दो कलाकारों की रामलीला में प्रदर्शन करते समय पिछले दस दिनों में मृत्यु हो गई थी.
संबंधित खबरें
Uttar Pradesh: CM योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18000 रुपए, अनुदेशकों को 17000 रुपए मिलेगा मानदेय
Indore Organ Donation: 49 साल के ब्रेन डेड शख्स को राजकीय सम्मान, अंतिम संस्कार के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया; जानिए क्यों
Ramadan Sehri-Iftar Time Table in UP: क्या भारत में कल से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? यहां जानें यूपी के रायबरेली और जौनपुर के सहरी-इफ्तार का सही टाइम टेबल
Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार
\