Video: रामलीला में भगवान शिव का किरदार निभा रहा शख्स आरती के दौरान स्टेज पर गिरा, हुई मौत

मछलीशहर में रामलीला के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. राम प्रसाद उर्फ चब्बन पांडे पिछले छह वर्षों से भगवान शिव की भूमिका निभा रहे थे. प्रसाद की मृत्यु के बाद रामलीला रोक दी गई.

शिव की मौत (Photo Credits Twitter)

जौनपुर: मछलीशहर में रामलीला के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. राम प्रसाद उर्फ चब्बन पांडे पिछले छह वर्षों से भगवान शिव की भूमिका निभा रहे थे. प्रसाद की मृत्यु के बाद रामलीला रोक दी गई.

घटना सोमवार को बेलसिन गांव में हुई जब 'आरती' की जा रही थी, उसी वक्त राम प्रसाद को अटैक आया और उन्होंने छाती पकड़ी फिर गिर गए. उनको तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़े: UP: लंका दहन मंचन के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे शख्स को आया हार्ट अटैक, गई जान

Video:

ज्ञात हो कि इसी तरह की घटनाओं में क्रमश: हनुमान और रावण की भूमिका निभाने वाले दो कलाकारों की रामलीला में प्रदर्शन करते समय पिछले दस दिनों में मृत्यु हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies 4th T20I Match Toss Winner Prediction: हैदराबाद में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी