Youth Dragged By UP Roadways Bus: यूपी के एटा में रोडवेज बस का कहर, युवक को रौंदने के बाद 12 KM तक घसीटी बाइक (Watch Video)

Youth Dragged By UP Roadways Bus: यूपी के एटा से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. रात में एटा के हाईवे पर तेज रफ़्तार से एक रोडवेज बस के ड्राइवर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. जिसमें  युवक की मौत हो गई. लेकिन उसकी बाइक बस के आगे फंस गई. लेकिन बस चालक ने बस को नहीं रोका और वह बाइक को घसीटते हुए करीब 12 किलोमीटर तक लेकर गया. हालांकि बाद में एटा की पिलुआ पुलिस बस का पीछा करके बस को रुकवाकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

Video: