Khazanchi Birthday: अखिलेश यादव ने मनाया 'खजांची' का जन्मदिन, मां नोटबंदी के बाद बैंक की कतार में खड़ी थी तब हुआ था पैदा, देखें वीडियो
Khazanchi Birthday- ANI

Khazanchi Birthday: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादवआज लखनऊ में खजांची' का जन्मदिन मनाया. खजांची' वहीं लड़का है. जिसका जन्म नोटबंदी के बाद बैंक की कतार में जब उसकी मां खड़ी थीं. उस समय प्रसव पीड़ा होने के बाद जन्म दिया है. एसपी प्रमुख ने इस खास मौके केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर निशाना भी साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि साल 2016 में केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी का भी उन्होंने काफी विरोध किया था. फिलहाल इस दौरान कानपुर देहात में एक महिला जब बैंक की लाइन में लगी थी. उस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया था. जिसका नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खजांची रखा था. तब से लेकर अभी तक सपा प्रमुख खजांची का ख्याल रखते आ रहे हैं. अखिलेश यादव ने ही खजांची की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया है. इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में 'खजांची' का जन्मदिन मनाया.

Video: