Agniveer Recruitment Exam 2022: अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती परीक्षा शुरू, कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर लगी लंबी कतार
(Photo Credits: Twitter)

Agniveer Recruitment Exam 2022: देशभर में आज सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर रिक्रूटमेंट एग्जाम आयोजित हो रहा है. कानुपर में भी 17 केंद्रों में यह परीक्षा करवाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कानपुर कमिश्नरेट में कुल 11 सेंटर और कानपुर बाहरी में 6 केंद्र बनाए गए हैं. हर सेंटर 3 शिफ्ट में परीक्षा होगी. हर शिफ्ट में 625 विद्यार्थी होंगे. इस परीक्षा में कुल 33 हजार 150 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

योग्य आवेदकों को फेज-1 और फेज-2 ऑनलाइन टेस्ट के बाद क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (1.6 की दौड़ साढ़े छह मिनट में. 10 पुशअप्स. 10 सिट अप. 20 स्क्वॉट्स) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

'अग्निपथ योजना' (Agnipath Scheme) के तहत आर्मी (Army), नेवी (Navy) और एयरफोर्स (Air Force) में जवानों की भर्तियां होंगी. इनका रैंक मौजूदा रैंक से अलग होगा और ये 'अग्निवीर' (Agniveer) कहलाएंगे.