देश

UP Shocking Video: खाने के बाद 15 स्कूली छात्राएं बीमार, इलाज के लिए बुलाया गया तांत्रिक, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल में दिन के खाने के बाद स्कूल की 15 लड़कियां बीमार हो गई, इसके बाद लड़कियों का इलाज कराने के लिए एक 'तांत्रिक' को बुलाया गया.

UP Shocking Video: खाने के बाद 15 स्कूली छात्राएं बीमार, इलाज के लिए बुलाया गया तांत्रिक, जांच के आदेश
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Twitter)

महोबा, 21 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल में दिन के खाने के बाद स्कूल की 15 लड़कियां बीमार हो गई, इसके बाद लड़कियों का इलाज कराने के लिए एक 'तांत्रिक' को बुलाया गया. इस घटना के बाद जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. यह घटना महोबा जिले के पनवाड़ी के महुआ गांव की है.

लड़कियों को अस्पताल में भर्ती करने के बजाय, स्कूल के अधिकारियों ने उन्हें ठीक करने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया. इस घटना का कथित तौर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया.

स्कूल पहुंचे वरिष्ठ जिला और पुलिस अधिकारियों ने तांत्रिक को परिसर से बाहर भगा दिया और छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. बाद में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब चिकित्सकों का कहना है कि सबकी हालत ठीक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).