Final Year University Exams in Delhi Stand Cancelled: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेज-यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं इस साल नहीं होंगी

देश में कोरोना वायरस महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच दिल्ली सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की इस साल आयोजित न हो सकी परीक्षाओं को न करवाने का निर्णय लिया है. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.

मनीष सिसोदिया (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच दिल्ली सरकार (Government of Delhi) ने राज्य में कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रदेश के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की इस साल आयोजित न हो सकी परीक्षाओं को न करवाने का निर्णय लिया है. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को सूचित किया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.

बता दें कि विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने 30 सितंबर तक देशभर के सभी विश्वविद्यालयों को फाइनल ईयर का एग्जाम कराने का निर्देश दिया था. इसके लिए यूजीसी ने नई गाइडलाइंस भी जारी की थी. गाइडलाइन्स आने के बाद से ही कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसका विरोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | दिल्ली: मोबाइल पर कॉल कर भड़काऊ बातें करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध देशद्रोह का मामला

वहीं सोमवार यानि आज यूजीसी (UGC) के निर्देश को चुनौती देने वाले 31 छात्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी अगली सुनवाई 14 अगस्त तक के लिए टाल दिया है. दरअसल सॉलिस्टर जनरल मेहता ने दिल्ली (Delhi) और महाराष्ट्र (Maharashtra) द्वारा फाइल एफिडेविट के जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था. कोर्ट ने समय देते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख तय की है.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में छात्रों द्वारा दायर याचिकाओं में 6 जुलाई को जारी यूजीसी की उस गाइडलाइन को चुनौती दी गई थी, जिसमें देश के सभी विश्वविद्यालयों से 30 सितंबर से पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित कर लेने के लिए कहा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू